फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

मंत्री ने किया जायसवाल समाज से एकजुट होने का आहवान

Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
meeting
वजीरगंज(गोंडा)। बालेश्वरगंज बाजार में गुरुवार को जायसवाल समाज की ओर से भगवान राजराजेश्वर सहस्त्राबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बेसिक शिक्षा अनुपमा जायसवाल ने अयोध्या से जन जागरण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद यात्रा वजीरगंज पहुंची। जहां प्रधान सुशील जायसवाल के यहां स्वागत किया गया। बालेश्वरगंज बाजार में विनय जायसवाल ने यात्रा के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया था। जागरण यात्रा पहुंची तो फूलमाला से संतोष आनंद महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ अटल जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, रविंद्र जायसवाल,कपिल जायसवालसंजय जायसवाल विधायक रुदौली बस्ती, अजय जायसवाल,सुरेंद्र जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष सर्वज्ञ महासभा स्वागत किया। स्वत्रंत प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि हमारा समाज बहुत जागरूक हो चुका है। किसी पार्टी के बहकावे में अब आने वाला नहीं।
विज्ञापन

उन्होंने समाज को एकजुट होकर एक साथ चलने वाला बताया और कहा कि जायसवाल समाज किसी से पीछे नहीं रहा है। इस दौरान किशोर जायसवाल प्रदेश संगठन ने गदा देकर संतोष आनंद जी महाराज को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दुर्गेश जायसवाल, विनय जायसवाल, बाबूलाल जायसवाल, सुशील जायसवाल, राकेश जायसवाल, जयप्रकाश ओझा, छैला जायसवाल, रुद्र जायसवाल, मोनू मिश्र, सीताराम जायसवाल, पंचम जायसवाल, दिनेश जायसवाल, झिनकू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, रामजी जायसवाल, राजू जायसवाल, राकेश जायसवाल, कमलेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, मंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed