फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   meeting

बैंकों के ऋण वितरण की प्रगति कम मिलने पर आयुक्त ने व्यक्त की नाराजगी

Thu, 30 Sep 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
meeting
30द्दस्रड्डश्च10-गोंडा के आयुक्त कार्यालय में मंडलीय उद्योग बन्धु की बैठक करते आयुक्त एसवीएस रंगा - फोटो : GONDA
गोंडा। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने बैंक व उद्योग विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण 24 घंटे में संयुक्त निदेशक, उद्योग के टिप्पणी के साथ उनके समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने कहा है कि अधिकारी रोजगार दिलाने के कार्य में पूरी संवेदनशीलता बरतें तथा बैंकों से संपर्क कर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य कर लोगों को रोजगार दिलाने में अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने कार्य डायरी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन बैंकों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है उनके बारे में तत्काल संबंधित जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएं। आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के ऋण वितरण का लक्ष्य माह अक्टूबर में शत-प्रतिशत पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इज ऑफ डूइंग बिजनेस से संबंधित लंबित आवेदन पत्रों के शत-प्रतिशत निस्तारण के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि वे अपनी दिक्कतें उनके संज्ञान में लाएं ताकि उनके स्तर से उनका तत्काल निदान कराया जा सके। बैठक में आयुक्त ने दीपक अग्रवाल पार्टनर अग्रवाल इंडस्ट्रीज गोंडा के धान की कुटाई से संबंधित बकाया भुगतान के संबंध में निर्देशित किया कि इस प्रकरण में पीसीएफ तत्काल भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं अन्यथा की दशा में बकाया धनराशि के बराबर पीसीएफ का धान रोककर कुर्की की कार्यवाही कराई जाय। उन्होंने जिला उद्योग बंधु की बैठकें जनपदों में नियमित कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अपरेंटिस मेलों की जनपदों में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की तथा ठीक प्रकार से आयोजन कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त उद्योग, एचपी सिंह, मंडल के सभी जनपदों के सामान्य प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, लीड बैंक अधिकारी, प्रधानाचार्य गण आईटीआई सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed