फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Medical panel will investigate the case of maternal death

प्रसूता की मौत के मामले की जांच करेगा मेडिकल पैनल

Tue, 06 Aug 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Medical panel will investigate the case of maternal death
गोंडा। नगर के एससीपीएम हास्पिटल में हाल ही में हुई प्रसूता के मौत के मामले की अब तीन सदस्य चिकित्सकों का मेडिकल पैनल जांच करेगा। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी मधु गैरोला ने मेडिकल पैनल गठित कर मामले की जांच पूरी करने का निर्देश दिये जाने के साथ जांच टीम से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को प्रसूता के भाई अनुराग व अन्य एडी स्वास्थ्य से मिलकर अस्पताल के चिकित्सकों की ओर से बरती गई लापरवाही की जांच कराने के लिए मांग की थी।
विज्ञापन

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलमगीर, डॉ. अजीत जायसवाल व डॉ. ललिता की तीन सदस्य टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के एससीपीएम हास्पिटल में कुछ दिन पूर्व प्रसूता सविता मिश्रा के ऑपरेशन से हुई डिलेवरी में अधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बन जाने के बाद लखनऊ में दम तोड़ दिये जाने के मामले की तीन दिन में रिपोर्ट तलब की गई है।
प्रसूता सविता मिश्रा के ससुर व उसके भाई ने नगर के एससीपीएम के डॉ. ओएन पाण्डेय व डॉ. सोनम मित्तल पर लापरवाही से प्रसूता का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया था। इस मामले में दोनों चिकित्सकों पर प्रसूता के ससुर ने नगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।

अब पुलिस के साथ मेडिकल पैनल की टीम भी एससीपीएम के चिकित्सकों पर लगे आरोपों की जांच करेगी। वहीं इस मामले में जिला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवराज का कहना है कि सीएमओ ने तीन वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम का गठन कर दिया है जो उक्त प्रकरण की जांच करेगी। टीम सीएमओं को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed