फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   medical,gonda,cho

Gonda News: 336 सीएचओ सुधारेंगे गांवो की सेहत

Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
medical,gonda,cho
गोंडा में तरबगंज के हेल्थ वेलनेस सेंटर पर मरीज की जांच करतीं सीएचओ सुष्मिता तिवारी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। ग्रामीण इलाकों में लोगों की सेहत सुधारने की जिम्मेदारी अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दी गई है। शनिवार को प्रशिक्षण पूरा कर चुके 54 नए सीएचओ को हेल्थ वेलनेस सेंटर आवंटित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। अब 336 सीएचओ गांवों में 14 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। जिससे अस्पतालों में सामान्य मरीजों की भीड़ कम हो जाएगी।
विज्ञापन

अब ग्रामीण इलाकों में लोगों को सामान्य बीमारी होने पर अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले 227 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) की तैनाती कर ओपीडी की गई है। पहले चरण में 167 तथा दूसरे चरण में 115 सीएचओ की तैनाती की जा चुकी थी। शनिवार को प्रशिक्षण पूरा करने वाले 75 में से 54 सीएचओ को नियुक्ति पत्र दिया गया। ये स्वास्थ्य अधिकारी गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

कैंसर व शुगर जैसी बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग
हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सीएचओ सभी सामान्य बीमारियों का उपचार करेंगे। साथ ही स्तन कैंसर, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग कर इलाज का उचित सुझाव देंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, अंधता, श्रवण बाधित रोग, संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, गैर संचारी रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योगा और एक्सरसाइज, काउंसिलिंग, स्कूल हेल्थ एजूकेशन, आपात कालीन चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ अपने क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाडकरण का डेटा ई-कवच एप पर फीड कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे। वहीं गांवो में जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदना योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का शिविर आयोजित कर पंजीकरण करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की कवायद
गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधार करने के लिए सीएचओ की तैनाती की गई है। स्थानीय हेल्थ वेलनेस सेंटरो पर सामान्य बीमारियों का इलाज व जांच की सुविधा मिलेेगी। जिससे इन मरीजों को अस्पतालों में लाइन नहीं लगाना पड़ेगा।
डॉ. रश्मि वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed