{"_id":"64120e97b7cebb709501d6f9","slug":"medical-college-neet-seat-gonda-news-c-13-1-130401-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नीट में शामिल होंगी मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नीट में शामिल होंगी मेडिकल कॉलेज की 100 सीटें
Wed, 15 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज भवन
गोंडा। जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। यहां पर एमबीबीएस की सौ सीटों पर इस साल प्रवेश मिलना है। नीट की परीक्षा में इन सीटों को भी शामिल किए जाने का निर्णय शासन ने लिया है। जुलाई से पढ़ाई की तैयारी कॉलेज में शुरू हो जाएगी। नीट का परिणाम आने पर यहां के लिए भी छात्र आवंटित होंगे, जो पढ़ाई के लिए आएंगे।
हाल ही में शासन ने मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद पर धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने की तैनाती कर दी है, जिन्होंने कार्यभार ग्रहण करके कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के बन रहे भवनों की व्यवस्था को परखा। अब शासन से नीट में जिले के मेडिकल कॉलेज की सीटों पर प्रवेश का निर्णय लेने के बाद जिले के युवाओं में उत्साह है।
प्रधानाचार्य धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का कहना है कि एक अप्रैल से मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल को लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नए सत्र में यहां पढ़ाई होगी।