{"_id":"67b8c1eeb0b7c15d970480e2","slug":"medical-college-gets-blood-sugar-strip-gonda-news-c-100-1-gon1001-133065-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज को मिली ब्लड शुगर स्ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज को मिली ब्लड शुगर स्ट्रिप
Fri, 21 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में ब्लड शुगर स्ट्रिप की आपूर्ति होने से मरीजों को राहत मिली है। शुक्रवार को इमरजेंसी व वार्डों में ब्लड शुगर स्ट्रिप पहुंचा दी गई।
बीते कई दिनों से इमरजेंसी व वार्डों में शुगर जांच करने के लिए स्ट्रिप नहीं थी। इससे इमरजेंसी में आए मरीजों को भी शुगर जांच के लिए पैथालॉजी में खून का सैंपल देना पड़ता था। इससे एक मिनट में हो जाने वाली जांच के लिए मरीजों को चार घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था। मरीजों की समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने 15 फरवरी के अंक में ''ब्लड शुगर जांच की स्ट्रिप खत्म'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर को संज्ञान में लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से ब्लड शुगर स्ट्रिप की खरीद की गई। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि ब्लड शुगर स्ट्रिप इमरजेंसी व वार्डों में मुहैया करवा दी गई है।