फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Measles kills one more child, 31 sick

Gonda News: खसरे से एक और बच्चे की मौत, 31 बीमार

Fri, 24 Feb 2023 05:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Feb 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Measles kills one more child, 31 sick
सप्ताह भर में ही दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम, स्वास्थ्य टीम ने शुरू किया उपचार
विज्ञापन

फोटो-5 व 6
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज तराई (बलरामपुर)। खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार रात खसरे से पीड़ित चार वर्षीय बच्चे की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले 17 फरवरी को इसी बच्चे के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है। गांव के 31 लोग खसरा की चपेट में हैं। इस पर स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर बीमार लोगों का इलाज शुरू कर दिया है।
तुलसीपुर के धनौड़ा के मजरे नबीनगर में दस दिन से खसरा फैला है। यहां के साबिर अली ने बताया कि उनका छोटा बेटा मुखबिर (2) खसरे से बीमार था। 17 फरवरी को घर में ही उसकी मौत हो गई थी। दूसरा बेटा दिलदार (4) भी खसरे की चपेट में आ गया। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम गांव में आई थी। टीम ने दिलदार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दिलदार को बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

साबिर के मुताबिक बहराइच ले जाने के बजाय एंबुलेंस के कर्मचारियों ने उसके बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। साबिर का आरोप है कि जांच के नाम पर एंबुलेंस कर्मियों ने उससे 3,700 रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नबीनगर गांव में मोमिना (5), सना (6), सबीना (5), अकील (5), मीनाक्षी (4), अकील (8), रजा (9), उस्मान (6), आशिक अली (2), तरूकुननिशा (5), जीशान रजा (6), परवीन बानो (5), इशहाक (2), फहीम (4), अतीकुरहमान (6), धनौडा गांव के सर्वजीत (14), अमरजीत (10), पूजा (4), अमृता (3), इंद्रजीत (3), सानवी (5), विंध्यवासिनी (35), वर्षा (29), राखी (7), ऋषि (13) व वैष्णवी (4) सहित 31 लोग बीमार हैं। साबिर अली की मौत व कई बच्चों समेत अन्य लोगों के बीमार होने से गांव में मायूसी छाई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि तुलसीपुर सीएचसी के डॉ. मनीष प्रताप सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम गांव भेजी गई है। बीमार लोगों के खून की जांच करने के साथ ही दवाओं का वितरण किया जा रहा है।

इनसेट
गंदगी को लेकर गंभीर नहीं जिम्मेदार
गांव में स्वच्छता के लिए भले ही हर साल दस हजार रुपये दिए जाते हों मगर गांव में जगह-जगह गंदगी की भरमार है। साफ-सफाई न होने से नालियां चोक हैं। ग्रामीण अजय, साबिर, रवि प्रताप, जिलेदार व शकील ने गांव में दवा के छिड़काव व साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed