{"_id":"57473dde4f1c1b2f2d692353","slug":"mdm-stalled-in-1401-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"1401 स्कूलों में एमडीएम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1401 स्कूलों में एमडीएम ठप
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 26 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा के 1401 स्कूलों में एमडीएम का संचालन नहीं हो रहा है। आईवीआरएस रिपोर्ट में एमडीएम संचालन न होने का खुलासा हुआ है। बेसिक शिक्षा महकमा ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एमडीएम संचालन की जांच करने का निर्देश दिया है। एमडीएम संचालन न होने पर बीएसए ने अफसरों व शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बीएसए अरुण कुमार ने गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए निर्देश में कहा है कि गत 24 मई को 1792 के सापेक्ष 1401 स्कूलों में एमडीएम का संचालन ठप पाया गया है। आईवीआरएस रिपोर्ट के आधार पर एमडीएम संचालन न होने का खुलासा हुआ है।
एमडीएम संचालन न होने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शासन ने गर्मी की छुट्टियों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में एमडीएम संचालन का निर्णय लिया गया है। 21 मई से 30 जून तक नियमित रूप से प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक एमडीएम संचालन करने का निर्देश दिया गया है।
मध्याह्न भोजन में स्कूलों में पंजीकृत सभी बच्चों को ताजा, गर्म, पका पकाया एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। शासन के निर्देश का उल्लंघन करने पर संबंधित अफसर व शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी शिक्षकों को भी एमडीएम संचालन का निर्देश दिया है।