फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   may day

हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें श्रमिक

Mon, 02 May 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
may day
फोटो-32-गोंडा में उप श्रमायुक्त कार्यालय पर मजदूर दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते अतिथि। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें श्रमिकों को सम्मानित किया गया। किसान मजदूर संघर्ष समन्वय समिति ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन उप श्रम आयुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल परिसर में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी और विशिष्ट अतिथि श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित रहे। एटक के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि नई श्रम नीति कानून न होकर केवल नियम है, जो पूंजीपतियों के लिए शोषण का हथियार है। सभी मजदूर वर्ग को पहले से हासिल श्रम कानूनों व प्राप्त सुविधा को छीना जा रहा है। सभी को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जनविरोधी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता अमिरका यादव, सत्य प्रकाश पांडेय, रानी देवी पाल, रामकृपाल यादव व संतोषी देवी ने की। संचालन सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने किया। सभा को अमित शुक्ला, ईश्वर शरण शुक्ला, विनोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, शिव कुमार शुक्ला, डॉ. उमा सिंह, आद्या प्रसाद तिवारी, रामरंग चौबे, दिलीप शुक्ला, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी ने संबोधित किया। राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री मांग पत्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

वहीं बेलसर विकास खंड सभागार में सौ दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को खंड विकास अधिकारी प्रणय कृष्ण ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने बताया कि सभी मजदूर अपने खाते में आधार कार्ड लिंक करवा दें। प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित पटेल सहित अन्य मौजूद रहे। मनकापुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ विजय कांत मिश्रा, एपीओ केपी सिंह, ग्राम प्रधान तुलसीराम यादव, सचिव अमिता यादव, विष्णु दत्त प्रजापति, रोजगार सेवक मामता तिवारी, पंचायत सहायक सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed