{"_id":"dca412a9d7a5586036020dca54010e8e","slug":"mathura-market-met-nagar-panchayat-status-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा बाजार को मिले नगर पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा बाजार को मिले नगर पंचायत का दर्जा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग शुरू हो गई है। मूलभूत सुविधाओं के लिए बाजारवासी एकजुट हो गए हैं। बाजार में व्याप्त समस्याओं को लेकर बाजारवासियों में काफी आक्रोश है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में बाजारवासियों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
समस्याओं का निराकरण न होने पर व्यापारियों ने जन आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। बुधवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा व नगर अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में व्यापार मंडल मथुरा बाजार अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी, महामंत्री रामकुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष राम चंदर कसौंधन सहित तमाम बाजारवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
इसमें कहा गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के मानक को पूरा करने के बाद भी मथुरा बाजार को नगर पंचायत का दर्जा अभी तक नहीं दिलाया गया है। कानुपर के लिए स्थानीय बाजार से रोडवेज बसों का संचालन ठप होने से कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मथुरा बाजार से कानपुर तक नियमित रोडवेज बसों का संचालन हर हाल में शुरू कराया जाए। बाजार की मुख्य सड़क पर गंदगी व जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। बाजार की नियमित सफाई के लिए कम से कम पांच सफाई कर्मियों की तैनाती हर हाल में की जाए।
35 हजार से अधिक बाजार की आबादी होने के बावजूद एक भी राष्ट्रीयकृत बैंक का संचालन नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को लेन-देन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मथुरा बाजार से शिवपुरा होते हुए तुलसीपुर तक प्राइवेट बसों का संचालन कराने, जर्जर विद्युत तारों व खंभों को बदलने, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना के साथ क्षेत्र की बदहाल सड़काें की मरम्मत कराने की मांग की।
इस दौरान सरजू प्रसाद, शिवशंकर, राम कुमारा गुप्ता, रामकेवल सहित तमाम कारोबारी मौजूद रहे।