फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Masti ki Pathshala' will be decorated every Saturday, studies will be done through sports and songs

Gonda News: हर शनिवार सजेगी ‘मस्ती की पाठशाला’, खेल-गीत से होगी पढ़ाई

Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 26 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Masti ki Pathshala' will be decorated every Saturday, studies will be done through sports and songs
गोंडा। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में अब हर शनिवार बच्चों के लिए मस्ती की पाठशाला लगेगी। नए शैक्षणिक सत्र के लिए विभाग की ओर से जारी वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर में पढ़ाई को रोचक और तनावमुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत खेल, कहानी, चित्रकला, संगीत, समूह चर्चा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के 2609 परिषदीय विद्यालयों में तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नए कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक शनिवार को विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जबकि हर महीने के अंतिम शनिवार को बाल मनोविज्ञान आधारित विशेष कार्यक्रम कराए जाएंगे। विभाग ने 50 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था भी की है। इन कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी अवधारणाओं को मजबूत करने पर फोकस रहेगा, ताकि कमजोर छात्र भी मुख्यधारा के साथ आगे बढ़ सकें। शिक्षक बच्चों की व्यक्तिगत समस्याओं, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों और भावनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

वहीं विद्यालयों में हर सप्ताह रीडिंग डे मनाया जाएगा। इस दिन बच्चों को पुस्तकालय में समय देकर विभिन्न प्रकार की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों की भाषा क्षमता, कल्पनाशक्ति और मानसिक विकास में मदद मिलेगी। बीएसए अमित कुमार सिंह बताया कि नए शैक्षिक कैलेंडर का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी रचनात्मक क्षमता को विकसित करना है। सभी विद्यालयों को इसे नए सत्र से तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed