फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   masal julus

मशाल जुलूस निकाल काकोरी कांड के क्रातिवीर को किया नमन

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
masal julus
गोंडा। काकोरी कांड के महान क्रांतिवीर राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जिनको 17 दिसंबर 1927 को जिला कारागार गोंडा में फांसी दी गई थी, उनके बलिदान की पूर्व संध्या पर अमृत महोत्सव समिति व अमर क्रांतिकारी मोर्चा स्मृति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में एक मशाल यात्रा निकालकर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

राजा देवी बक्श सिंह पुस्तकालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा से सायंकाल 6:00 बजे मशाल यात्रा आरंभ होकर गुरुनानक चौराहा, गुड्डूमल चौराहा, उतरौला रोड, महाराजगंज चौराहा, भरत मिलाप चौराहा होते हुए पीपल चौराहा स्थित राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा तक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव व अमर क्रांतिकारी स्मृति मोर्चा के संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में निकाली गई मशाल यात्रा में लोग ‘काकोरी के क्रांतिवीर अमर रहे’ ‘राजेंद्र नाथ लाहिड़ी अमर रहे’ ‘चंद्रशेखर आजाद अमर रहे’ ‘राम प्रसाद बिस्मिल अमर रहे’ ‘रोशन सिंह अमर रहे’ ‘अशफाक उल्ला खान अमर रहे’ ‘भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे गगनचुंबी उद्घोष लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपल चौराहे पर संबोधित करते हुए संयोजक राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पर हम सभी को उन सभी ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व क्रांतिकारियों को कृतज्ञता वन नमन करना चाहिए जिनके सर्वोच्च बलिदान के कारण यह स्वतंत्रता हमें मिली।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले समस्त क्रांतिकारियों की स्मृति में भव्य स्मारक विकसित किए जाएं जिससे हमारी वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी उनके कार्यों से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि राजेंद्र नाथ के बलिदान दिवस पर जिला कारागार के सामने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर ओम प्रकाश सोनी, महेंद्र सिंह, अविनाश, कोमल ,अजीत पांडे ,भरत गिरी, नीरज मौर्य, आदर्श श्रीवास्तव, रतुल सिंह, बबलू वर्मा, आशीष मोदनवाल, संदीप यादव, गोविंद मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed