फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman's body found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 04 Nov 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from tree
कटरा बाजार (गोंडा)। रामगढ़ में एक विवाहिता का शव घर के पास ही आम के पेड़ से लटकता मिला है। मृतका के पिता ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के भदैया के मजरे समदरिया पुरवा निवासी जगदीश प्रसाद ने बुधवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने बेटी रेनू की शादी इसी थाना क्षेत्र के रामगढ़ के मजरा सूबेदार पुरवा निवासी संपूर्णानंद पांडेय के बेटे विनोद के साथ की थी। आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को ससुराल के लोग मारते-पीटते व प्रताड़ित करते थे। जिससे क्षुब्ध होकर रेनू (36) ने साड़ी का फंदा लगाकर घर के पास स्थित आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता ने पति विनोद व ससुर संपूर्णानंद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता के तहरीर पर पति विनोद व ससुर संपूर्णानंद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed