{"_id":"65f350c6e85db10f8f061484","slug":"married-woman-murdered-and-body-thrown-in-saryu-gonda-news-c-100-1-slko1026-114367-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विवाहिता की हत्या कर सरयू में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विवाहिता की हत्या कर सरयू में फेंका शव
Fri, 15 Mar 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। परसपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता कोमल सिंह (23) की हत्या कर शव को बाराबंकी में सरयू नदी में फेंक दिया।
मायके वालों को विवाहिता के घर से भाग जाने की झूठी सूचना भी दे दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शव तलाश निकाला। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
तरबगंज थानाक्षेत्र के रांगी निवासी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि बेटी कोमल की शादी दो वर्ष पूर्व परसपुर के बहुवन मदार मांझा रामपाल पुरवा निवासी हरिकेश सिंह से की थी।
बेटी ने दहेज प्रताड़ना के बारे में बताया था, पर उसे समझाकर ससुराल भेज दिया था। आरोप है कि मंगलवार को बड़ी बेटी पिंकी सिंह के मोबाइल पर कॉल कर कोमल के ससुराल वालों ने उसके भाग जाने की झूठी सूचना दी।
बुधवार को बेटी के ससुराल पहुंचे तो गांव के लोगों ने बताया कि बेटी की हत्या कर शव बाराबंकी के बांसगांव और नए गांव के पास सरयू नदी में फेंक दिया। घर में ताला लगाकर ससुराल वाले भाग निकले।
कौशल की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरयू नदी में गोताखोरों को उतारा। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखाेरों ने शव तलाश निकाला।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि कौशल की तहरीर पर मृतका के पति हरिकेश, रामकेवल, दशरथ, पवन कुमार की पत्नी, देवर कल्लू सिंह व नैतिक सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।