फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Married woman leaves two children and goes with her lover

Gonda News: दो बच्चे छोड़ प्रेमी के साथ गई विवाहिता

Tue, 03 Feb 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Married woman leaves two children and goes with her lover
इटियाथोक। एक गांव की विवाहिता ने अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। प्रेमी रिश्ते में उसका भांजा बताया जा रहा है। यूपी 112 को सूचना देकर दोनों एक साथ चले गए। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पत्नी का काफी समय से एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि रविवार रात पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया। सुबह प्रेमी कमरे में छिप गया। परिजनों को जानकारी हो गई। दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे रिश्ता खत्म करने को राजी नहीं हुए। बताया जा रहा है कि विवाहिता के दो बेटे हैं, जिन्हें वह पति के पास छोड़ गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed