{"_id":"664250ea1de270d35103eafb","slug":"married-woman-found-hanging-gonda-news-c-100-1-slko1026-117084-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता
Mon, 13 May 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 May 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
शमा की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
साकीपुर गांव निवासी लाल मोहम्मद उर्फ लल्लू की पत्नी शमा (23) का शव सोमवार सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे शमा के पिता शमसुद्दीन निवासी देवापसिया गांव, मनकापुर ने नवाबगंज पुलिस को सूचना दी। शमसुद्दीन ने बताया कि उन्होंने बेटी शमा की शादी 05 दिसंबर 2021 को लाल मोहम्मद से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर शमा को प्रताड़ित करने लगे थे।
आरोप है कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर शमा ने जान दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शमसुद्दीन की तहरीर पर पति लाल मोहम्मद, सास रिजवाना व ससुर सफात मोहम्मद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।