{"_id":"68505fc8344947ca8408823c","slug":"married-woman-falls-from-a-moving-bike-with-a-child-in-her-lap-and-dies-gonda-news-c-100-1-gon1003-139350-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोद में लिए मासूम के साथ चलती बाइक से गिरी विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोद में लिए मासूम के साथ चलती बाइक से गिरी विवाहिता, मौत
Mon, 16 Jun 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पसका/शाहपुर (गोंडा)। परसपुर के बरतरा निवासी प्रियंका तिवारी (24) सोमवार सुबह चलती बाइक से पांच माह के बेटे विनायक के साथ गिर गईं। सिर पर गंभीर चोट से प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। विनायक दूर जा गिरा, उसे चोटें आई हैं।
परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे प्रियंका बेटे विनायक को लेकर देवर सत्यम तिवारी के साथ उत्तरी भवानी मां वाराही देवी मंदिर जा रही थीं। बनुआ-दुरौनी मार्ग पर तिवारी बाजार के पास विनायक को संभालते समय प्रियंका बाइक से गिर गईं। विनायक उनके हाथ से छिटककर दूर जा गिरा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रियंका की मौत हो गई। सत्यम के चाचा अवधेश तिवारी ने बताया कि रविवार को प्रियंका की शादी की सालगिरह थी। इसको लेकर प्रियंका के साथ ही पूरा परिवार बेहद खुश था। हादसे में प्रियंका की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पति बबलू तिवारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रही है।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज कोल्ड स्टोरेज तिराहे पर सोमवार सुबह पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नवाबगंज गिर्द मझहनपुरवा निवासी रामकिशुन निषाद (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गया। ग्राम प्रधान डॉ. संजय दूबे ने रामकिशुन को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पिकअप कब्जे में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)