फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Marriage broke for dowry, case on six

Gonda News: दहेज के लिए तोड़ी शादी, छह पर केस

Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Marriage broke for dowry, case on six
गोंडा। लड़की की सगाई व शादी की तिथि तय होने के बाद लग्जरी कार व नकदी की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ दिया गया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समरूपुर निवासी सदलूराम मौर्या ने दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी लड़की की शादी मोतीगंज के ग्राम राजापुर परसौरा निवासी अशोक कुमार मौर्या से तय की थी। 18 फरवरी को लड़की देखने के बाद विपक्षी सगाई, वरीक्षा, गोद भराई करने आए थे। जिसमें उसके साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए थे। उसी दिन शादी की तारीख 29 मई सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद अशोक, विनोद मौर्या, बाबादीन, द्रोपदी, सहदेव व ललिता क्रेटा कार व पांच लाख 51 हजार रुपये नकदी मांगने लगे। पीड़ित पिता ने 15 मार्च को अशोक को पांच लाख रुपये नकद दे दिए मगर वर पक्ष के लोग क्रेटा कार की मांग पर अड़े रहे। असमर्थता जताने पर शादी करने से इनकार कर दिया और रकम भी नहीं लौटा रहे हैं। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed