फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Marking procession on Shyam Jayanti

श्याम जयंती पर निकाली निशान शोभायात्रा

Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Marking procession on Shyam Jayanti
गोंडा में निशान शोभा यात्रा में सजा बाबा का दरबार। - फोटो : GONDA
गोंडा। खाटू श्याम जयंती पर मंगलवार को रानी बाजार स्थित राम जानकी धर्मशाला में श्याम प्रभु की झांकी सजाई गई। इसके बाद धर्मशाला से निशान शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने रास्ते में श्याम प्रभु की आरती की।
विज्ञापन

शोभायात्रा रानीबाजार, ददुवा बाजार होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी पहुंची। यहां से राम जानकी धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न हो गई। श्याम मंदिर में भक्तों ने श्याम प्रभु की पताका उनके चरणों में अर्पित कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान झूम के गाओ भक्तों जन्मदिन श्याम प्रभु का आयो, आयो-रे-आयो-रे जनमदिन श्याम को, लो फिर से आया है, जन्मदिन बाबा का... आदि भजनों पर भक्त ठुमके लगाते रहे। इस मौके पर गोविंद जालूका, महेश सिंघल, परमानंद शर्मा, गोविंद जालूका, घनश्याम ताजपुरिया, गोकुल चंद्र शर्मा, अरिहंत जैन, पीयूष, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed