{"_id":"68f3d52b5a25e8aa01081b04","slug":"market-shines-on-dhanteras-business-worth-rs-200-crore-gonda-news-c-100-1-slko1028-145764-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धनतेरस पर चमका बाजार, 200 करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धनतेरस पर चमका बाजार, 200 करोड़ का कारोबार
Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धनतेरस पर शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो गया। शुक्रवार को बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुबह से ही शुभ मुहूर्त में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी। चौक बाजार, ठठेरी बाजार, स्टेशन रोड पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। व्यापारी जिले में 200 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
सराफा बाजार में सोने-चांदी के गहनों की बिक्री जोरों पर रही। आभूषण विक्रेताओं के अनुसार सोना-चांदी महंगा होने के कारण लोगों ने हल्के आभूषणों की खरीद की। पारंपरिक आभूषणों के साथ हल्के वजन के डिजाइनर गहनों की भी खूब बिक्री हुई। चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और बर्तन की बिक्री में भी इजाफा देखा गया।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में भी लोगों ने टीवी, फ्रिज, मोबाइल और किचन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। वाहन एजेंसियों पर कारों और दोपहिया वाहनों की डिलीवरी का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ पूरे दिन बनी रही।
विज्ञापन
खरीदारी करने आईं विनीता, रजनी व दिव्या ने बताया कि धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी, वाहन या घरेलू वस्तुएं खरीदीं। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी रही और हर तरफ उत्सव का माहौल रहा।
व्यापारी नेता व बर्तन कारोबारी शिवराज का कहना है कि धनतेरस में बर्तन का कारोबार अच्छा रहता है। बर्तन की खरीद सभी वर्गों के लोग करते हैं। करीब 10 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र आर्य का कहना है कि धनतेरस पर बाजार औसत के हिसाब से रहा। शनिवार के कारण कारोबार पर कुछ असर पड़ा। सराफा, कपड़ा, बर्तन, आटोमोबाइल व इलेक्ट्राॅनिक्स सहित अन्य क्षेत्र में जिलेभर में करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
50 कारें और 700 बाइकें बिकीं
पोर्टरगंज स्थित कार एजेंसी के प्रतिनिधि रामकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि बुकिंग तो काफी गाड़ियों की है। धनतेरस शनिवार को पड़ने के कारण अधिकतर लोगों ने डिलीवरी नहीं ली। पांच गाड़ियां लोग लेकर गए हैं। अधिकांश वाहन लोग रविवार को ले जाएंगे। धनतेरस पर जिलेभर में 50 कारों की बिक्री हुई। गुरुनानक चौराहा के समीप स्थित बाइक एजेंसी की संचालक ज्योति पांडेय ने बताया कि उनके यहां धनतेरस पर 110 वाहनों की बिक्री हुई है। जिले में करीब 700 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। व्यापारियों की मानें तो पर्व पर करीब 10 करोड़ के वाहन बेचे गए हैं।
सराफा कारोबार 25 करोड़ के पार
सराफा एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप भारद्वाज का कहना है कि धनतेरस पर सराफा बाजार में जमकर बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि शहर में कई बड़े शोरूम हैं। इसके साथ ही जिलेभर में छोटी-छोटी दुकानों पर लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, सोने-चांदी के सिक्के की खरीद की है। आनंद के मुताबिक 25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।
150 करोड़ के कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठइयां बिकीं
- कपड़ों के बड़े कारोबारी शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि दीपपर्व में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। 10 दिन पहले से ही खरीदारी शुरू हो जाती है। कपड़ा बाजार में 80 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। - इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के दुकानदार शोभित कुमार का कहना है कि जिलेभर में 50 करोड़ से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बिक्री हुई है। सबसे ज्यादा बिक्री झालरों की हुई है।
- मिठाई कारोबारी चंदन शुक्ल का कहना है कि दीपपर्व के लिए तैयारी की गई है। सबसे ज्यादा सूखी मिठाई तैयार कराई गई है। दीपपर्व पर जिलेभर में 20 करोड़ से अधिक की मिठाई बिकेगी।