फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   market,ied

ईद पर बाजार गुलजार, खरीदारों की भीड़

Sun, 01 May 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
market,ied
फोटो-20-गोंडा के चौक बाजार में सेंवई खरीदतीं युवतियां। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना महामारी के दो साल बाद इस बार ईद को लेकर लोगों में जोश व उमंग छाई हुई है। बाजार में खरीदारों की भीड़ के चलते गुलजार रहा है। भीषण गर्मी के बावजूद चौक बाजार में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ नजर आ रही है। ईद की तैयारियों में जुटे लोग पूरे उत्साह के साथ बाजार में विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी में जुटे हैं। व्यापारियों को इस बार ईद में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

ईद पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भीड़ नजर आ रही है। ईद पर कपड़े, सेंवई, जूता, चप्पल सहित अन्य सामानों की बिक्री ज्यादा होती है। बाजार में एक से बढ़कर एक कपड़े मौजूद हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए व्यापारी छूट दे रहे हैं। कई व्यवसायी ने कूपन की व्यवस्था की है। पांच हजार के कपड़े खरीदने पर 500 से लेकर 1000 रुपये तक की और खरीदारी का ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के चौक बाजार में पीपल चौराहे से लेकर एकता चौक, देहात कोतवाली के पास, महराजगंज में रविवार को छुट्टी के दिन खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ी। हर दुकान पर लोगों की पहुंच से बाजार गुलजार हो गया है। दुकानों पर सलवार सूट, कुर्ता-पायजामा, टोपी, बेल्ट, जूता-चप्पल, लेगी, कुर्ती, साफा, गरारा, शरारा, गाउन, रूमाल आदि सामानों की लोग खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंवई से सजा बाजार
ईद में सिंवई खिलाने का पुराना रिवाज है। यहां एक से बढ़कर एक प्रकार की सेंवई मौजूद है। लच्छेदार व सूखी सिंवई की लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। बनारसी सिंवई, कच्ची व भुनी सहित कई प्रकार की सेंवई बिक्री की जा रही है। इसके अलग-अलग भाव निर्धारित किए गए हैं। बनारसी सिंवई 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कच्ची व भुनी सिंवई शामिल है। जीरो नंबर की सिंवई लोगों की खास पसंद है। विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने के लिए मेवा, चीनी, खोवा, मटर की खरीद की गई।

घरों में चल रही मेहमाननवाजी की तैयारी
ईद पर मेहमानों के स्वागत के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। सेंवई के अलावा, छोला, दही बड़ा सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे। लोगों ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को आमंत्रित किया है। ईद की मुबारकबाद भी दी जाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed