फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   March-a-Gusia removed

जुलूस-ए-गौसिया निकाला

Fri, 22 Jan 2016 11:39 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
March-a-Gusia removed
या गौस अल मदद, या गौस अल मदद... की सदाओं के बीच जुलूस-ए-गौसिया जिले भर में निकाला गया। जुलूस की अगुवाई तमाम धर्मगुुरुओं ने की। जुलूस पर अकीदतमंदों द्वारा पुष्पवर्षा की गई और जगह-जगह शीरनी भी बांटी गई। घरों में हजरत गौस की इबादत करके मुल्क में प्रेम व अमन के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से सैय्यद अहमद रजा, सैय्यद मोहम्मद उमर, सैय्यद निजामी मियां, मौलाना शकीबुर्रहमान, मौलाना शाहआलम, मौलाना अकमल, मौलाना रज्जब अली व हाफिज शब्बू की अगुवाई में जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया।
विज्ञापन



जुलूस के दौरान लोगों ने या गौस अल मदद, या गौस अल मदद... की सदाओं को बुलंद किया। जुलूस वीर विनय चौराहा, सराय फाटक होते हुए पन्नालाल मार्केट पहुंचा जहां पर शाबान अली ने पुष्पवर्षा करके उलेमाओं का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से निकलकर जुलूस पुरानी चौक, गर्ल्स कालेज, बलुहा, टेढ़ी बाजार, बड़ा पुल, सिटी पैलेस, मेजर चौराहा व नगर पालिका से होते हुए सराय फाटक स्थित बीबी बांदी साहिबा ईदगाह पहुंचकर समाप्त हुआ।

जुलूस की अगुवाई कर रहे सैय्यद अहमद रजा ने मुल्क की सलामती एवं प्रेम व अमन के लिए दुआ मांगी। जुलूस की निगरानी पूर्व विधायक अशफाक अहमद व शाबान अली ने की।

जुलूस में मदरसा जामिया अरबिया व मदरसा फखरुल उलूम के छात्र व अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

जुलूस-ए-गौसिया के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन द्वारा जुलूस मार्ग की साफ-सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया।

भीषण ठंड को देखते हुए जुलूस मार्ग स्थित मस्जिदों के बाहर अलाव भी जलवाया गया। अकीदतमंदों के लिए नगर पालिक द्वारा प्याऊ की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।


नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के निर्देश पर पालिका प्रतिनिधि समर जावेद ने सफाई प्रभारी एवं सभासदों के साथ जुलूस मार्ग का भ्रमण कर साफ-सफाई व अलाव आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed