फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many villages were flooded overnight by the water of the swollen Saryu river

Gonda News: कई गांवों में रातोंरात भर गया उफनाई सरयू का पानी

Fri, 05 Sep 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 05 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Many villages were flooded overnight by the water of the swollen Saryu river
करनैलगंज के नकहरा गांव में भरा बाढ़ का पानी। - संवाद
करनैलगंज/विश्नोहरपुर। सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे एक के बाद एक मजरों में पानी भर रहा है। बृहस्पतिवार तक 11 ग्राम पंचायतों के 56 मजरों में पानी भर गया। ऐसे में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। लोग अपनी गृहस्थी का सामान समेटकर ऊंचे स्थानों पर जा रहे हैं। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया है। राजस्व टीमें गांवों में पहुंचकर पीड़ितों को राहत पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी बृहस्पतिवार को खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.530 मीटर पर रही। नदी लाल निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी में 3.66 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। पानी बढ़ने से गांवों में लगातार जलभराव हो गया है। रास्तों पर पानी आने से नाव ही आवागमन का सहारा बनी हुई है। करनैलगंज की तीन ग्राम पंचायतों के 20 मजरे बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। जहां बुधवार शाम तक पानी नहीं था, वहां बृहस्पतिवार को जलभराव हो गया।
विज्ञापन

नकहरा के 10 मजरों में बुधवार रात पानी भरने लगे। चंदापुर किटौली के छह मजरे बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। ग्राम पसका के दो मजरे भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। ग्राम बहुवन मदार मांझा, घरकुइयां की सैकड़ों बीघा जमीन पूरी तरह जलमग्न है। इससे फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के बाढ़ पीड़ितों के घर-गृहस्थी, चूल्हा-चौका सब कुछ तितर-बितर हो गया है। कोई ऊंचे स्थान पर डेरा जमा रहा है तो कोई बाढ़ के बीच घर की छत पर गुजारा कर रहा है। माझा के आधा दर्जन गावों में खेत खलिहान सहित आबादी क्षेत्र अब पूरी तरह बाढ़ की जद में है। सबसे ज्यादा लोग पशुओं के चारे को लेकर चिंतित हैं।


एसडीएम करनैलगंज जितेंद्र गौतम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्व अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं। लगातार बांध की निगरानी के साथ ही बाढ़ से प्रभावित गांवों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को लंच पैकेट, तिरपाल, राशन आदि मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed