फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   many trains canceled

कई ट्रेनें निरस्त

Tue, 07 Jul 2015 11:57 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
गोंडा से बढ़नी के बीच बड़ी लाइन के अमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद बुधवार से इस लाइन की इंटरलॉकिंग शुरू होने जा रही है। जो 12 जुलाई तक चलेगी। इंटरलॉकिंग के कार्य के मद्देनजर रेलवे ने गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली सात जोड़ी ट्रेनों के साथ ही कुल 15 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि आठ जोड़ी ट्रेनों के स्टेशनों में बदलाव करते हुए उन्हें अन्य स्टेशनों से चलाया जाएगा। साथ ही गोंडा-मैलानी के बीच चलने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को अगले पांच दिनों के लिए बहराइच से चलाया जाएगा। इसके साथ ही गोंडा से होकर जाने वाली 10 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इंटरलॉकिंग के चलते सभी ट्रेनें अगले पांच दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन


ये ट्रेने रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर                        ट्रेन का नाम
55049-55032            गोंडा-लखनऊ पैसेंजर
55035-55036            गोंडा-सीतापुर पैसेंजर
54244-54237            अयोध्या-मनकापुर-फैजाबाद
05066                     लखनऊ-छपरा
11123-11124            बरौनी-ग्वालियर
15273-15274            सत्याग्रह एक्सप्रेस
15107-15108            छपरा-मथुरा
14603-14604            सहरसा-अमृतसर

गोंडा सेंट्रल से चलने वाली लखनऊ पैसेंजर व सीतापुर पैसेंजर ट्रेन अब गोंडा कचहरी से चलेगी। वहीं, गोंडा सेंट्रल से चलने वाली आसनसोल एक्सप्रेस, गोरखपुर पैसेंजर व बनारस इंटरसिटी ट्रेन अब मनकापुर स्टेशन से चलेगी। गोंडा सेंट्रल से चलने वाली गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन बस्ती से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकापुर स्टेशन से चलने वाली  सरयू एक्सप्रेस फैजाबाद से चलेगी। गोंडा सेंट्रल से चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस अब बुढ़वल से चलेगी। इसके साथ ही गोंडा सेंट्रल से चलने वाली गोकुल एक्सप्रेस व गोंडा-मैलानी पैसेंजर ट्रेन (दोनों जोड़ी) अब बहराइच से चलेंगी। गोंडा होकर जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस, अवध-आसाम, कुशीनगर एक्सप्रेस, कोचीन एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, जनसेवा एक्सप्रेस और बांद्रा एक्सप्रेस अब मनकापुर से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed