{"_id":"56fec3164f1c1bcc43f0012b","slug":"many-schools-remained-closed-on-the-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही बंद रहे कई स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन ही बंद रहे कई स्कूल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था बदहाल नजर आई। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में चार स्कूल बंद मिले और यहां छह शिक्षक स्कूल से नदारद मिले। इस दौरान इन स्कूलों में विद्यालय उत्सव का माहौल भी नहीं दिखायी दिया। गैर हाजिर मिले शिक्षकों से खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
शुक्रवार को नए शैक्षिक सत्र का पहला दिन था। सभी अध्यापकों को समय से विद्यालय में मौजूद रहकर नए छात्र-छात्राओं का नामांकन करना था। इसके साथ ही विद्यालय उत्सव व स्कूल चलो अभियान का आयोजन होना था।
शिक्षा सत्र के पहले दिन कहीं कोई कमी न रहे, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने बैठक कर शिक्षकों को सचेत भी किया था, लेकिन पहले दिन ही शिक्षक उनके आदेश का मखौल उड़ाते नजर आए।
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूलों के हालात का निरीक्षण करने निकले खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय को करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र में चार विद्यालय बंद मिले। इन विद्यालयों में कार्यरत छह शिक्षक स्कूलों से नदारद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी एके राय ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पाल्हापुर बंद मिला। यहां तैनात शिक्षक शशिवीर सिंह व नीता गैर हाजिर मिलीं।
प्राथमिक विद्यालय नकार में शिक्षक कामता प्रसाद व सौम्या पांडेय अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय अवधूत नगर द्वितीय के सहायक अध्यापक राम विलास मौर्य व पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में तैनात शिक्षिका संगीता मिश्रा गैर हाजिर रहीं।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दिबियापुर गोंसाई, अवधूत नगर प्रथम व गुमदहा मे विद्यालय उत्सव का माहौल नहीं दिखायी दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने यहां व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय चंद्रभानपुर में शिक्षक दो घंटे देर से विद्यालय पहुंचे। इस पर बीईओ ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
प्राथमिक विद्यालय तुर्कपुरवा में सुबह साढे़ आठ बजे तक ताला लटक रहा था और यहां अभी तक न कोई शिक्षक आया था और न ही कोई बच्चा। विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार गौतम की तैनाती है, लेकिन अभी तक वे विद्यालय नहीं आये थे।
यहीं हाल प्राथमिक विद्यालय महेशपुर सुबह नौ बजे तक रहा। उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक किरन वर्मा, सहायक अध्यापक शिवप्रताप सिंह, शिक्षामित्र लक्ष्मी शुक्ल की तैनाती है। विद्यालय में बच्चे भी नहीं आए थे।
प्राथमिक विद्यालय महादेवा कलां में सुबह 8:50 बजे ताला लटक रहा था और कुछ बच्चे झोला बस्ता रखकर आपस में खेल रहे थे। यहां विद्यालय में प्रधानाध्यापक भानूप्रताप सिंह व सहायक अध्यापक गंगाप्रसाद, आनंदमोहन पांडेय व नीलम त्रिपाठी की तैनाती है, लेकिन अभी तक यहां कोई शिक्षक नहीं आया था। ग्राम प्रधान कांती मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षकों की लापरवाही से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित है।