फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Many big collapses in the battle of district panchayat

जिला पंचायत सदस्यों में कई बड़े हुए धराशायी

Mon, 03 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Many big collapses in the battle of district panchayat
गोंडा। जिला पंचायत सदस्य की चुनावी जंग में कई बड़े रसूखदार दिग्गज धराशाई हुए हैं। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा को गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने मनकापुर चतुर्थ से लड़ाया था।
विज्ञापन

उन्हें सपा समर्थित विजय कुमार यादव ने हरा कर सभी को चौका दिया। इसी तरह बेलसर द्वितीय से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी की पत्नी विमला देवी को निर्दल प्रत्याशी कामिनी सिंह पत्नी संजय सिंह ने पराजित किया।
विज्ञापन

इसी सीट से पूर्व में तरबगंज से विधानसभा चुनाव लड़ चुके राम भजन चौबे की बहू प्रत्याशी थीं। उन्हें तीसरा स्थान मिला है। वहीं बेलसर तृतीय से भाजपा के सीपी सिंह ने जीत दर्ज की है। इससे भाजपा को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेलसर प्रथम से निर्दल प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडे ने राम भजन चौबे के बेटे मनोज चौबे को पराजित किया है। यहां से भाजपा के बागी अनुपम शुक्ल का प्रदर्शन ठीक रहा लेकिन उनके स्थान पर भाजपा से प्रत्याशी रहे कौशलेंद्र दत्त राम पांडे काफी पीछे रहे।
परसपुर चतुर्थ से सपा के विनय शंकर दूबे ने निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्र को पराजित किया। यहां भी भाजपा प्रत्याशी टिक नही सका।
बेलसर चतुर्थ से निर्दल प्रत्याशी मीना पासवान ने सपा के सुनील सिंह को पराजित किया। इसके अलावा भाजपा को कटरा में भी झटका लगा है यहां पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी को सपा के वकार खां ने पराजित किया है।
झंझरी चतुर्थ से भाजपा की अनुराधा शुक्ल पत्नी सुशील शुक्ला, झंझरी तृतीय निर्दलीय घनश्याम मिश्र, वजीरगंज प्रथम से सपा समर्थित रणजीत सिंह, द्वितीय से भाजपा समर्थित अम्बरीश दत्त सिंह, वजीरगंज तृतीय सपा के ह्दयराम यादव ने जीत दर्ज की है।

बभनजोत तृतीय से सपा समर्थित अमर यादव ने जीत दर्ज की है। नवाबगंज प्रथम से भाजपा ने जिस महेंद्र सिंह को बागी घोषित किया था, उन्होंने 13 हजार के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज की । छपिया प्रथम से जगदीश पटेल व द्वितीय से रिंकू सिंह ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed