फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Manwar river will be rejuvenated with 20 crores

20 करोड़ से मनवर नदी का होगा कायाकल्प

Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Manwar river will be rejuvenated with 20 crores
गोंडा के मनवर नदी के उद्गम स्थल का निरीक्षण के करते सीडीओ शशांक त्रिपाठी। - फोटो : GONDA
रुपईडीह (गोंडा)। जिले की प्रमुख मनवर नदी के जीर्णोद्वार की योजना धरातल पर उतारने की पहल तेज हो गई है। जिले में 80 किमी लंबी मनवर नदी के जीर्णोद्घार पर 20 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा। इससे करीब दो दर्जन पंचायतों को जोड़ कर नदियों को साफ कराया जाएगा। इसके अलावा पटरियों का निर्माण होगा। बुधवार को सीडीओ ने तिर्रेमनोरमा गांव में नदी के उद्धार की योजना के शुभारंभ के लिए बैठक किया।
विज्ञापन

विलुप्त होते तालाबों नदियों की सेहत सुधारने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। अब जिले की दो प्रमुख नदियों में क्रमश: मनावर व टेढ़ी नदी के आसपास एक किलोमीटर की परिधि में पड़ने वाले तालाबों को संवारा जाएगा। नदी के दोनों छोरों पर हरियाली लाने के लिए वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा। इन तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का प्लान है। जिसके तहत तालाब के चारों तरफ छायादार वृक्ष व बैठने के लिए बेंच का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रुपईडीह विकासखंड के अंतर्गत तिर्रे मनोरामा गांव के पोखरे से मनवर नदी का उद्गम स्थल है। यहां से निकल कर बस्ती जनपद तक जाती है। प्रशासन ने उद्गम स्थल को संवारने की भी योजना बनाई है। जनपद में मनवर नदी की लंबाई 80 किलोमीटर है इसके परिधि में 41 ग्राम पंचायतों के 350 मजरे आते हैं। यहां पर नदी गांव के 1 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 61 तालाबों का चिन्हित किया गया है। इन्हें 4 करोड़ 61 लाख 77 हजार से इन्हें संवारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी की सेहत सुधारने के लिए 1 करोड़ 90 लाख 27 हजार से मनवर नदी को हमारे जाने की योजना है। इसके दोनों छोर पर एक लाख 35 हजार पौध लगाए जाएंगे तथा इसकी सफाई पर करीब 10 लाख खर्च किए जाने की योजना है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए नदी के किनारे तालाबों का सुंदरीकरण करा कर इन्हें नदी से जुड़ जाएगा साथ ही साथ पौधरोपण कराए जाने की योजना है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मनोरमा को संवारने के लिए कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इन सभी प्रोजेक्टों पर काम शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने गांव में लोगों के साथ बैठक कर मनवर नदी को संवारने की पहल पर चर्चा की।

सीडीओ की पहल पर लोगों में उत्साह, किया स्वागत
तिर्रेमनोरमा गांव में मनवर नदी को संवारने की पहल करने पहुंचे सीडीओ शशांक त्रिपाठी का गांव के लोगों ने स्वागत किया। बीडीओ वर्षा सिंह ने कार्य योजना पर चर्चा की। गांव के प्रधान विनय कुमार सिंह ने पहल पर खुशी जताई और स्वागत किया। शिव शंकर सिंह, सूरज सिंह, सोनू सिंह, कृष्ण पाल सिंह, गौरी शंकर सिंह, सीताराम दास, हुकुम सिंह, अकबाल सिंह, ज्वाला सिंह आदि ने कहा कि मनवर नदी के जीर्णोद्वार से जल संरक्षण के साथ ही पौराणिक इतिहास यादगार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed