फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   MANKAPUR trains will not run for three days from tomorrow

मनकापुर की ट्रेनें कल से तीन दिन नहीं चलेंगी

Wed, 28 Oct 2015 11:45 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद और अयोध्या से मनकापुर के बीच रेल गाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें शुक्रवार से रविवार तक बढ़ जाएंगी। इन दोनों स्टेशनों के बीच चल रही पैसेंजर ट्रेनें रविवार तक रद कर दी गई हैं। सरयू एक्सप्रेस अब प्रतिदिन इलाहाबाद-फैजाबाद-मनकापुर के बजाय इलाहाबाद से फैजाबाद के बीच चलेगी।
विज्ञापन


इंटरसिटी का संचालन भी अयोध्या तक होगी। मनकापुर जाने वाले यात्री अब सड़क मार्ग से ही आ-जा सकेंगे। इसकी वजह मनकापुर में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक फैजाबाद जीपी सिंह ने बताया कि मनकापुर में शुक्रवार से रविवार तक नॉनइंटरलांकिंग का कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में सरयू एक्सप्रेस मनकापुर जाने के बजाय फैजाबाद से ही इलाहाबाद वापस हो जायेगी, जबकि फैजाबाद से मनकापुर तक चल रही इकलौती पैसेंजर रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के स्टेशन अधीक्षक आरएस अनिल ने बताया कि मनकापुर से अयोध्या के बीच दो फेरे लगा रही पैसेंजर रद रहेगी। इसके अलावा गोंडा से मनकापुर-अयोध्या होकर वाराणसी तक प्रतिदिन आ-जा रही गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी तीनों दिनों में वाराणसी से अयोध्या के बीच चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed