{"_id":"68e2b1fcb9daadcefe0cda78","slug":"mangaldevs-murder-creates-tension-in-the-village-gonda-news-c-100-1-gon1003-145059-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मंगलदेव की हत्या से गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मंगलदेव की हत्या से गांव में तनाव
Sun, 05 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक के भवानीपुर खुर्द बंधकपुरवा में किशोर की हत्या के बाद जुटी भीड़। - संवाद
इटियाथोक। भवानीपुर खुर्द के बंधुकपुरवा निवासी मंगलदेव (15) की गोली मारकर हत्या के बाद रविवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। हत्या के बाद गांव में तनाव है। पुलिस आरोपी संदीप मिश्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
मंगलदेव के पिता रामशंकर वर्मा मजदूरी करते हैं। करीब दो बीघा खेती है। आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से परिवार का भरण-पोषण सही से नहीं हो पा रहा था। मंगलदेव ने करीब डेढ़ वर्ष पहले संजय यादव के जलपान की दुकान पर काम शुरू किया था। वह पिता के काम में भी हाथ बंटाने लगा था। घर में बीमार मां की दवा और दादी कोइला को उससे बहुत उम्मीद थी।
दादी ने बताया कि संजय जब शनिवार शाम मंगलदेव को घर से लेने आया तो तबीयत ठीक न होने का हवाला देकर उसने जाने से मना किया, लेकिन संजय उसे अपने साथ लेता गया। इसके करीब दो घंटे बाद ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गोली लगने से मंगलदेव की मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति खराब होने से छोड़ दी थी पढ़ाई
मंगलदेव की हत्या के बाद उसकी बीमार मां लाजवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामशंकर वर्मा भी बेसुध हैं। दो बेटों में मंगलदेव सबसे बड़ा था। मां की बीमारी व परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण मंगलदेव ने पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता की जिम्मेदारी में हाथ बंटाने लगा था। एक जलपान की दुकान पर काम कर रहा था। दादी कोइला समेत परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
यूरिया पंप पर भी आना-जाना
मंगलदेव की हत्या के बाद स्थानीय स्तर पर दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मंगलदेव आरोपी संदीप मिश्र के यूरिया पंप पर भी जाता था। मंगलदेव का कसूर इतना था कि उसके यूरिया पंप पर काम करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने सीने में गोली उतार दी।