{"_id":"6910dab9083ae79d020dd422","slug":"mandi-assistant-involved-in-illegal-extortion-removed-gonda-news-c-100-1-gon1041-146881-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अवैध उगाही में लिप्त मंडी सहायक हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अवैध उगाही में लिप्त मंडी सहायक हटाए गए
Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। अवैध कृत्यों में लिप्त मंडी सहायक को तत्काल प्रभाव से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए सचिव को निर्देशित किया गया है। इस अवधि में मंडी का संपूर्ण कार्य मंडी निरीक्षक देखेंगे। यह जानकारी देते हुए एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि आम जनता से प्राप्त शिकायतों तथा उपनिदेशक मंडी परिषद के निर्देश पर बीते दिनों उन्होंने मंडी समिति का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान गंभीर प्रकृति की कई अनियमितताएं पाई गई थीं। अवैध वसूली और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की भी पुष्टि हुई थी।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में मंडी परिसर, दुकानों के आसपास, पेयजल स्रोतों और शौचालयों में गंदगी फैली थी। जलनिकासी की नालियां बंद थीं। सबमर्सिबल पंप और जनरेटर खराब मिले। करीब तीन दर्जन व्यापारियों से पूछताछ में सामने आया कि मंडी सहायक अभय श्रीवास्तव कई प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त हैं।उन पर बिना लाइसेंस के दुकानें लगवाने, व्यापारियों से अवैध उगाही, कार्यालय की विद्युत लाइन से अवैध कनेक्शन देने और वाहनों का पंजीकरण शुल्क न जमा करने जैसे गंभीर आरोप लगे।
एसडीएम ने बताया कि प्रकरण गंभीर किस्म का होने के कारण मंडी निरीक्षक अजीत कुमार को यहां का कार्यभार सौंपा गया है। मंडी सचिव को अभय श्रीवास्तव के विरुद्ध विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि अवैध दुकानों को आवंटित स्थल पर शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था, लेकिन अमल नहीं हुआ। दो दिन में जेसीबी लगाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।