फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mandal got a budget of 16 crores for the attack on Corona

कोरोना पर वार के लिए मंडल को मिला 16 करोड़ का बजट

Wed, 12 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mandal got a budget of 16 crores for the attack on Corona
गोंडा। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक बनाने के लिए शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को और बजट दिया जायेगा। इसके लिए जनसंख्या के हिसाब से जिलेवार बजट का निर्धारण किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। मंडल से गोंडा और बहराइच जनपद को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। प्रदेश स्तर पर इसके लिए 290 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। जिससे कोरोना के खिलाफ जंग में जरूरत पड़ने पर मानव संसाधन के साथ ही अन्य जरूरी मदों में इस धन को खर्च किया जा सकेगा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों को कुल मिलाकर 16 करोड़ का बजट निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश के 37 जिलों को ग्रुप ए में और 38 जिलों को ग्रुप बी में शामिल किया गया है। ग्रुप ए में शामिल जिलों के लिए 5 करोड़ रुपये और ग्रुप-बी में शामिल जिलों के लिए 3 करोड़ रुपये का निर्धारण किया गया है। इस बजट के खर्च के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई जो कि आवश्यकता के मुताबिक बजट का खर्च करेगी। इस बजट से जरूरत पड़ने पर पैरामेडिकल स्टाफ की भी तैनाती साक्षात्कार लेकर किया जा सकेगा। देवीपाटन मंडल के दो जिलों गोंडा और बहराइच को ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। वहीं बलरामपुर और श्रावस्ती को ग्रुप बी में रखा गया है।
विज्ञापन

कहां-कहां होगा धनराशि का खर्च
कोविड-19 वायरस संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यकता के अनुरूप मानव वाहन किराये पर लेकर सर्विलांस, सैंपलिंग और विभिन्न प्रकार की जागरूकतापरक गतिविधियों का संचालन भी कराया जायेगा। इसके साथ ही जनशक्ति को बढ़ाने के लिए संविदा के आधार पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स, लैब टैक्नीशियन और स्वीपर के पद पर भर्ती भी की जा सकेगी। जिससे कोविड अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी न हो। यदि कोई सामान कम भी पड़ते हैं तो जरूरत पड़ने पर फौरी तौर पर खरीदा भी जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सरकारी मद में बजट नहीं तो इसका प्रयोग होगा
कोविड-19 यानि कोरोना वायरस के नियंत्रण और उपचार के लिए कोई ऐसा कार्य जो कि जिला स्तरीय गठित समिति उचित समझती है और उसके लिए किसी भी सरकारी मद में बजट नहीं उपलब्ध है तो इस बजट का उपयोग किया जायेगा। इसके लिए शासन और निदेशालय से स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होगी।

कोविड-19 के संक्रमण को लेकर सरकार और सभी विभाग पूरी तरह से लगे हुए हैं। इस पर पूरी तरीके नकेल कसने के लिए सरकार की ओर से बजट का निर्धारण किया गया है। डीएम की अगुवाई में बनी कमेटी बजट के खर्च का निर्धारण करेगी। जहां आवश्यकता होगी, उस हिसाब से बजट को खर्च किया जायेगा। मंडल में गोंडा और बहराइच को 5-5 करोड़ और श्रावस्ती व बलरामपुर को 3-3 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। -डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अपर निदेशक स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed