फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Man arrested for giving false information about robbery

Gonda News: लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 03 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for giving false information about robbery
गोेंडा। यूपी 112 पर लूट की झूठी सूचना देने वाले इटियाथोक के मुंडेरवामाफी नौबस्ता निवासी गुरुदेव तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है।गुरुदेव ने शुक्रवार को यूपी 112 पर कॉल करके सूचना दी कि वह मुंडेरवामाफी स्थित यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा से 42 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था। तभी घिवपुर मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाश 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो लूट की सूचना फर्जी निकली। आरोपी ने 20 हजार रुपये अपने गांव के ही गोविंद को दे दिए थे। पत्नी के डर से लूट की झूठी सूचना दी थी। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि झूठी सूचना देने के आरोपी गुरुदेव तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed