{"_id":"34996809ced8efa9d18e89764d29ab4c","slug":"malnutrition-among-children-is-investigated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में होगी कुपोषण की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में होगी कुपोषण की जांच
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की जांच की जाएगी। इसके लिए अलग अलग तारीखों में वजन दिवस का आयोजन ब्लॉकवार किया जाएगा। वजन दिवस के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
वजन दिवस की निगरानी करने का निर्देश जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिया गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट वजन दिवस की पूरी रिपोर्ट डीएम कार्यालय में हर हाल में उपलब्ध कराएंगे।
यह बातें डीएम प्रीति शुक्ला ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य पोषण मिशन के तहत वजन दिवस की तैयारियों की समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों के अफसरों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए शासन स्तर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में वजन दिवस दो चरणों में सात व 10 सितंबर को चलाया जाएगा। सात सितंबर को पचपेड़वा, गैसड़ी, हरैया सतघरवा ब्लॉकों के साथ-साथ बलरामपुर शहर में और 10 सितंबर को सदर, श्रीदत्तगंज, उतरौला गैड़ास बुजुर्ग एवं रेहरा बाजार ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बाल विकास परियोजना अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां वजन दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर पांच वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत वजन करके कुपोषण से संबंधित जांच रिपोर्ट डीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी के माध्यम से डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
डीएम ने सीडीओ रामाश्रय को वजन दिवस की निगरानी करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि वजन दिवस की वास्तविक स्थिति का आंकलन कराने के लिए नोडल अफसर के साथ-साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जाएगी।
सीएमओ डॉ. यूके वर्मा, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल, पीडी वीरेंद्र कुमार यादव, बीएसए जय सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक राजू कन्नौजिया, डीपीआरओ उपेन्द्र राज सिंह, डीएसओ बीके मिश्र, उप कृषि निदेशक राम बचन राम व जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे सहित जनपद के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को डीएम ने वजन दिवस की सफलता के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।