{"_id":"6994af63af034699c5092bed","slug":"make-discipline-and-continuous-hard-work-the-goal-of-life-dr-neerja-madhav-gonda-news-c-100-1-slko1028-152422-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन व सतत परिश्रम को बनाएं जीवन का लक्ष्य : डॉ. नीरजा माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन व सतत परिश्रम को बनाएं जीवन का लक्ष्य : डॉ. नीरजा माधव
Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
नेशनल पब्लिक स्कूल बालपुर में विद्यार्थियों को संबोधित करतीं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नीरजा मा
बालपुर। क्षेत्र के एक विद्यालय में मंगलवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात साहित्यकार एवं लेखिका डॉ. नीरजा माधव मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बेनीमाधव मिश्र ने की।
डॉ. नीरजा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और सतत परिश्रम का महत्व समझाते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
डॉ. बेनी माधव मिश्र ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। संचालन अजय उपाध्याय ने किया। प्रधानाचार्य खुशबू मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान छात्र दिव्यांश तिवारी, रवि यादव, अनन्या सिंह, श्रेया तिवारी, भूमि ओझा, रुद्राक्ष पांडेय, राशि सिंह समेत अन्य विद्यार्थियों ने कॅरिअर निर्माण से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अतिथियों ने जवाब देते हुए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में आकांक्षा गुप्ता, अनामिका गुप्ता, रमाकांत मिश्र, किशन तिवारी, स्वाति तिवारी, रेखा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।