फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Make daughters skilled with education: Yogeshwar Ram

शिक्षा के साथ ही बेटियों को बनाएं हुनरमंद: योगेश्वर राम

Fri, 30 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Make daughters skilled with education: Yogeshwar Ram
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेटियों को बेहतर पढ़ाई की सुविधा देने के साथ ही कौशल विकास प्रशिक्षण से हुनरमंद बनाने पर मंडलायुक्त ने जोर दिया है। वह शहर के झंझरी ब्लॉक के पास एक मैरिज हॉल में मंडल के चारों जिलों की कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की शिक्षिकाओं की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यशाला में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कस्तूरबा स्कूलों की गतिविधियों का प्रजेंटेशन देखा। कहा कि बेटियों की शिक्षा में आवासीय स्कूल की अहम भूमिका है। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों को स्कूल में घर जैसा माहौल दें। उन्हें आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण देने के साथ ही सामाजिक कार्यों की जानकारी दें। कहा कि छात्राओं को कक्षा आठ पास करने के बाद नौवीं में प्रवेश सुनिश्चित हो और उनका मार्गदर्शन आत्मनिर्भर बनने तक करते रहें।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी ने मंडल के कस्तूरबा स्कूलों में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि हर दिन पढ़ाई का स्तर बढ़ाने की पहल हो रही है। परियोजना कार्यालय लखनऊ से आईं विशेषज्ञ दिव्या, आकांक्षा व पूनम ने पीपीटी के माध्यम से गैप एनालिसिस, विजन, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम में चारों जिलों के बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों की शिक्षिकाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed