फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Maharashtra woman raped on pretext of marriage

Gonda News: शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र की महिला से दुष्कर्म

Mon, 09 Feb 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra woman raped on pretext of marriage
कटरा बाजार। शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र की एक महिला का सात वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। दबाव बनाने के बाद में घर से भगा दिया। पीड़िता महाराष्ट्र से चलकर गोंडा पहुंची और थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की महिला ने पुलिस को बताया कि कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम चरेरा चहलवा निवासी रामबाबू करीब सात वर्ष पहले मजदूरी करने महाराष्ट्र आया था। वहीं दोनों के बीच जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने लगी। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शोषण किया।
विज्ञापन

महिला के अनुसार जब उसने विवाह का दबाव बनाया तो करीब चार माह पहले आरोपी अचानक महाराष्ट्र से भाग निकला। पांच फरवरी को महिला उसके गांव चहलवा पहुंची और दो दिन तक उसके घर पर रही। आरोप है कि इस दौरान भी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और सात फरवरी को शादी से साफ मना करते हुए उसे घर से भगा दिया। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी रामबाबू के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed