फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mahant of Gonda died after being crushed by a bus in Kanpur

Gonda News: गोंडा के महंत की कानपुर में बस से कुचलकर मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 07 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mahant of Gonda died after being crushed by a bus in Kanpur
कानपुर। रामादेवी चौराहे पर शनिवार शाम गोंडा के महंत की सड़क पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र के लालनगर गांव निवासी गोकुल प्रसाद पांडेय (70) शिव मंदिर में महंत थे। किराना व्यापारी बेटे राकेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को छोटे भाई दिनेश के साथ पिता पैरों का इलाज कराने रामादेवी स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक गए थे। इलाज के बाद वह छोटे भाई के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जाने के लिए रामादेवी चौराहे पर स्टेशन जाने के लिए रोड पार कर रहे थे। तभी रोडवेज बस की चपेट में आकर कुचल गए। हैलट में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed