{"_id":"63f509fe9803f60dd207c4df","slug":"mahant-gonda-kamalnayan-gonda-news-c-13-1-97418-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कांग्रेसी गयासुद्दीन की संतानें : कमलनयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कांग्रेसी गयासुद्दीन की संतानें : कमलनयन
Tue, 21 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
महंत कमल नयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के नेता मूर्ख हैं। सभी कांग्रेसी गयासुद्दीन की संतानें हैं, उनका कोई जाति-धर्म नहीं है। धारा-30 की समाप्ति पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो सकेगा। ये बातें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष और छोटी छावनी के पीठाधीश्वर महंत नृत्य गोपालदास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहीं।
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए महंत ने सपा, कांग्रेस के अलावा ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की ओर से प्रधानमंत्री के पिता पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी राष्ट्र के हितैषी नहीं हो सकते। राष्ट्र के साथ जितना खिलवाड़ इन लोगों ने किया है उतना किसी ने नहीं किया है। यहां का रहने वाला मुसलमान जितना सुखी है संसार में कहीं भी नहीं है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी राष्ट्र विरोधी बताया।
राष्ट्र है तो हम हैं हमारी अस्मिता है। छतरपुर के बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर बोले कि जब तक धारा 30 समाप्त नहीं होगी हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना साकार नहीं हो पाएगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि उसकी तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि रामराज की स्थापना के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ है।