फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mahant Avedyanath was a pioneer of social harmony

Gonda News: सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे महंत अवेद्यनाथ

Thu, 18 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 18 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mahant Avedyanath was a pioneer of social harmony
गोंडा के टाउनहाल में महंत अवेद्यनाथ की पुण्यति​थि पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अति​थि। - संव
गोंडा। विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सोनी गुमटी से टाउन हाॅल तक शोभायात्रा निकाली। इसके बाद टाउन हाॅल में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में संघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने हमेशा समाज को एकता के धागे में बांधने का काम किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए वह आजीवन समर्पित रहे। ऐसे में हर किसी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन व संस्कृति को मजबूत करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में सोनबरसा धाम के पीठाधीश्वर संत छोटेबाबा, अयोध्या के पुजारी राजकुमार दास, गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दूबे, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा, अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, संजय श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव, सूरज मोहन मिश्र, अलंकार सिंह, छाया मिश्रा, पूजा मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed