फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Made farmers aware about natural and modern farming

Gonda News: प्राकृतिक और आधुनिक खेती से किसानों को किया जागरूक

Fri, 29 May 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Made farmers aware about natural and modern farming
जयप्रभाग्राम/गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र ने इटियाथोक विकासखंड के जुगराजपुर गांव में एक कृषक जागरूकता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं प्राकृतिक खेती विषय पर केंद्रित था। इसमें 73 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक तथा प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएम त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति घटती है। संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ता है। साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती है। किसानों को नीम आधारित उत्पादों और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। कृषि अभियंत्रिकी विशेषज्ञ मिथिलेश कुमार झा, सुधांशु, ग्रामोदय एफपीओ के निदेशक संतोष तिवारी और रमापति शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




आधुनिक कृषि तकनीकों पर जागरूकता

एलबीएस महाविद्यालय ने उन्नत भारत अभियान के तहत जानकी नगर में आधुनिक कृषि तकनीकों पर जागरूकता कार्यक्रम किया। किसानों को ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई, ड्रोन तकनीक, ग्रीनहाउस व पॉलीहाउस खेती जैसी पद्धतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम समन्वयक अवधेश कुमार वर्मा ने उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने पर जोर दिया। 50 छात्र-छात्राओं ने किसानों को ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आधुनिक खेती अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed