{"_id":"670181165e87337c8402e57b","slug":"made-brother-in-law-drink-alcohol-then-stabbed-him-to-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-125016-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साढ़ू को शराब पिलाई, फिर चाकू मार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साढ़ू को शराब पिलाई, फिर चाकू मार की हत्या
Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के भवानीपुर खुर्द के गांधी चबूतरा गांव में शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में आए साढ़ू की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
मूल रूप से बलरामपुर के पहलवारा निवासी लालजी (45) पत्नी व बच्चों के साथ 22 वर्ष से अपनी ससुराल भवानीपुर खुर्द के गांधी चबूतरा गांव में रहते थे।वह ई रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लालजी ई रिक्शा लेकर घर पहुंचे। तभी बलरामपुर के देहात कोतवाली के खगईजोत गांव निवासी साढ़ू कनिया बहाने से उन्हें बुला ले गया। दोनों ने एक दुकान के पास बैठकर शराब पी। वहां से लौटते समय घर से करीब 50 मीटर दूरी पर साढ़ू कनिया ने चाकू से लालजी का गला रेत दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आरोपी कनिया को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायल लालजी को आनन-फानन बलरामपुर के संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इटियाथोक पुलिस ने मृतक लालजी के बड़े बेटे अरुण कुमार की तहरीर पर आरोपी कनिया के खिलाफ हत्या की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो गया है। आरोपी कनिया से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी कनिया ने पूछताछ में बताया कि पत्नी एक साल से मायके में रह रही थी। 15 दिन पहले पत्नी को अपने घर ले जाने के लिए गांधी चबूतरा गांव स्थित ससुराल आया था। मगर साढ़ू लालजी के बार-बार बीच में आने से उसका व पत्नी का विवाद सुलझ नहीं पा रहा था। इसी के चलते लालजी की हत्या कर दी। रिश्तेदार ओमप्रकाश ने बताया कि कनिया ने गांधी चबूतरा के पास स्थित एक दुकान से शुक्रवार दोपहर चाकू खरीदा था। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
चाकू से हमला होते ही लालजी गिर पड़े। शोर सुनकर गांव के लोगों के साथ ही लालजी के बेटे मौके पर पहुंचे तो पिता को खून से लथपथ देख बदहवास हो गए। रात का खाना बना रही पत्नी को जब खबर मिली तो वह भी मौके पर पहुंचीं और पति को गंभीर हालत में देखकर बेहोश हो गईं। लालजी के बेटे अरुण (20), अर्जुन (15), अंजनी (18) व संजनी (16) हैं। अभी किसी का विवाह नहीं हुआ है। लालजी की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।