{"_id":"675739ad0783fb566a00ba04","slug":"made-aware-about-water-cleanliness-gonda-news-c-100-1-slko1028-128707-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Tue, 10 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख गांवों में नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर पानी बचाओ-रोग भगाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत पवन कुमार व रेखा ने नाट्य प्रस्तुति से लोगों को जल प्रदूषण के प्रति जागरूक किया।
अवधी भाषा में लिखित लघु नाटिका से कलाकारों ने आम जनमानस का मनोरंजन करने के साथ ही ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों के दुष्प्रभावों की पहचान करने, मरीज की प्राथमिक देखभाल व पेयजल योजना में संचालित उपकरणों के रखरखाव की मरम्मत के प्रशिक्षित कार्मिकों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में जल जनित अन्य बीमारियों जैसे मच्छरों व उनके लार्वा के उन्मूलन, गहरे हैंडपंप से जलापूर्ति, पेयजल का उचित रखरखाव व सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। प्रशिक्षक आरती दुबे ने बताया कि सरैया, सकतपुर, बरतरा, बरदहा, फतेहपुर कोटहना, मनिहारी व नरायनपुर साल के ग्रामीणों को दूषित जल के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।