फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Machine broken, getting CT scan done in Lucknow

Gonda News: मशीन खराब, लखनऊ में करवा रहे सीटी स्कैन

Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Machine broken, getting CT scan done in Lucknow
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के क्षेत्रीय निदान केंद्र में रखी 2.5 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन करीब दो वर्षों से खराब पड़ी है। इससे सिर के चोट की जांच कराने के लिए मरीजों को लखनऊ रेफर करना पड़ रहा है। अस्पताल से प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को सीटी स्कैन करानी पड़ती है।
विज्ञापन

परसपुर के बेलमत्थर निवासी रामावती (74) व मोतीगंज निवासी मिथिलेश मिश्रा (52) को सिर में चोट के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन्हें डॉक्टर ने लखनऊ से सीटी स्कैन कराने का सुझाव दिया, लेकिन लखनऊ जाने में असमर्थता के कारण जिले के एक निजी सेंटर पर महंगी जांच करानी पड़ी। इसी प्रकार छपिया के महुली निवासी अर्जुन कुमार यादव (36) व उनकी पत्नी आरती देवी को सिर में चोट लगने के कारण भर्ती कराया गया है। इन्हें मेडिकोलीगल करवाने के लिए लखनऊ के सरकारी अस्पताल से सीटी स्कैन कराने का सुझाव दिया गया है। इसी प्रकार प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दो साल से खराब पड़ी मशीन
क्षेत्रीय निदान केंद्र में मात्र पांच सौ रुपये शुल्क जमा करवाने के बाद मरीजों का सीटी स्कैन हो जाता था, लेकिन मार्च 2023 में सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई। कई बार मरम्मत का प्रयास किया गया, लेकिन मशीन की खराबी बढ़ती गई। नवंबर 2024 में सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत के लिए 85 लाख रुपये का बजट जारी हुआ, लेकिन अभी तक टेंडर नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी मरम्मत
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की मरम्मत के लिए बजट जारी हुआ है। प्राचार्य से बात कर जल्द ही मरम्मत शुरू कराई जाएगी, जिससे मरीजों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed