{"_id":"58557f3b4f1c1b310e64aa6c","slug":"ltt-express-now-run-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना चलेगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना चलेगी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से बढ़नी होते हुए गोंडा और यहां से लोकमान्य तिलक को जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब हफ्ते में एक दिन के बजाए सातों दिन होगा। जिससे गोंडा-बलरामपुर जिले के रेलयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
पिछले 15 दिनों के भीतर गोंडा-बलरामपुर जनपद के लोगों को एक नहीं बल्कि तीन-तीन नई ट्रेनों की सौगत मिली है, जिससे दिल्ली-मुम्बई जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें काफी हद तक आसान हो गई हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्मस्थली बलरामपुर को जाने के लिए छोटी लाइन के बड़ी लाइन में तब्दील होते ही इस पर चलने वाली बड़ी लाइन की ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। जिसका सबसे ज्यादा फायदा रेल लाइन का केन्द्र बिंदु होने के कारण गोंडा सेंट्रल को मिला है। इसलिए जो भी ट्रेन बलरामपुर की चलाई जाती हैं, वो गोंडा से होकर ही जाती है।
विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले राजधानी के लिए गोरखपुर से बादशाहनगर एक ट्रेन का संचालन किया गया था। जबकि हाल में रेल मंत्रालय ने हमसफर ट्रेन का तोहफा गोंडा-बलरामपुर को दिया। वहीं अब जिस लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हफ्ते मे एक दिन वाया बढ़नी-बलरामपुर-गोंडा होते होते लोकमान्य तिलक को होता था, उसके फेरों को आगे बढ़ाते हुए इसका संचालन नियमित कर दिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गोरखपुर से बढ़नी-गोंडा होते हुए लोकमान्य तिलक को चलने वाली 11079-80 साप्ताहिकी ट्रेन का 18 दिसंबर से नियमित रूप से संचालन होगा। यह ट्रेन तीन दिन लोकमान्य तिलक व तीन बांद्रा के लिए चलेगी।