फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lots of problems in villages, DM reprimanded

Gonda News: गांवों में समस्याओं की भरमार, डीएम ने लगाई फटकार

Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 09 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Lots of problems in villages, DM reprimanded
विज्ञापन


--फोटो--13

--सिसवा, बैरीपुर रामनाथ, मऊ, मिश्रौलिया गोसाईं, पटीठ, भिटौरा में चौपाल


मनकापुर/गोंडा। जिले में अफसरों की सख्ती के बावजूद गांवों की समस्याएं नहीं दूर हो पा रही हैंं। मनकापुर ब्लॉक के सिसवा, बैरीपुर रामनाथ, मऊ, मिश्रौलिया गोसाईं, पटीठ और भिटौरा में गांव चौपाल में समस्याएं सामने आई हैं। इस दौरान सार्वजनिक रास्ते के अलावा जलभराव समेत शिकायतों की भरमार रही है। वहीं डीएम ने लेखपाल समेत जिम्मेदारों की फटकार लगाई है।
मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे डीएम नेहा शर्मा, एसडीएम यशवंत राव के अलावा डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव समेत अधिकारियों के साथ सिसवा में गांव चौपाल लगाई। स्थानीय निवासी पवन, जनकराम समेत लोगों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की। पीड़ितों ने कहा कि घर तक आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। वहीं हरनाटायर निवासी हरिकेश ने कहा कि चकमार्ग खाली कराने के लिए लेखपाल नहीं सुन रहा है। पिंकी ने कहा कि घर में आग लगने के बाद आकलन के लिए लेखपाल सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम ने लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। वहीं ज्योति प्रकाश शुक्ला, संतोष आदि लोगों ने झिलाही बाजार से सिसवा गांव को आने वाली टूटी सड़क को बनवाने की मांग की है। इस पर अधिकारियों ने जल्द स्टीमेट तैयार कर भेजने का भरोसा दिया है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, डीपीआरओ लाल जी दूबे, पीडी चंद्रशेखर और बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


लापरवाहों पर कार्रवाई का आदेश


--वीरेंद्र कुमार ने सरकारी खाद गड्ढे पर कब्जे की शिकायत की। ऐसे में डीएम ने एसडीएम से कहा कि ऐसे लेखपाल पर कार्रवाई करें। इसके बाद बैरीपुर रामनाथ में पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर ने लोगों की समास्याएं सुनी और निराकरण का भरोसा दिया। ग्राम पंचायत मऊ में जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं मिश्रौलिया गोसाई में एसडीएम यशवंत राव ने समास्याएं सुनीं। पटीठ में ग्राम चौपाल में डीपीआरओ लालजी दूबे ने लोगों की समास्याएं सुनकर निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी परिसर में किया पौधरोपण
-सिसवा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में डीएम नेहा शर्मा ने पौधरोपण किया। इस दौरान कहा कि

सार्वजनिक रास्ते, चक मार्ग, किसान सम्मान निधि, पेंशन, जल भराव, वरासत आदि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article