फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lockout and protest at the gate of Civil Court

Gonda News: दीवानी न्यायालय के गेट पर तालाबंदी, धरना-प्रदर्शन

Thu, 06 Mar 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lockout and protest at the gate of Civil Court
गोंडा। अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन का विरोध तेज होता जा रहा है। न्यायिक कार्य से विरत रहकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर के गेट नंबर दो और तीन पर धरना-प्रदर्शन किया। वकीलों की कलमबंद हड़ताल से कोर्ट परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय के गेट नंबर दो और तीन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे अधिवक्ता और वादकारी न्यायालय परिसर में नहीं घुस सके। आंदोलनकारी वकीलों ने अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन की खामियां गिनाते हुए कहा कि देश के सरकार संशोधन के जरिए अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाना चाहती है। लेकिन, यह संशोधन अधिवक्ताओं को स्वीकार नहीं है। संशोधन बिल वापस होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा। शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सभा को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, महामंत्री संजय कुमार सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा, दीनानाथ त्रिपाठी, संगमलाल द्विवेदी, बिंदेश्वरी दूबे, महराज कुमार श्रीवास्तव, कौशल किशोर पांडे, विजय त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, राम आशीष त्रिपाठी, यतींद्र सिंह रितेश यादव, अजेय विक्रम सिंह, अमित पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राम करन मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद पांडेय, कौशलकांत शुक्ला, सुभाष पांडेय, इजहार अहमद खां, राम करन वर्मा, संतबक्श मिश्रा, राजकुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, अवध किशोर पांडेय, राम प्रसाद, सुशील मिश्रा, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed