फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lock hanging in the purchasing center, where farmers sell wheat

क्रय केन्द्र में लटक रहा ताला, कहां गेहूं बेचें किसान

Fri, 30 Apr 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging in the purchasing center, where farmers sell wheat
गोंडा। करनैलगंज ब्लॉक के गेहूं क्रय केंद्र की स्थिति बेहद नाजुक दौर में चल रही है। मनमाने ढंग से गेहूं क्रय केंद्र का संचालन किया जा रहा है। कभी क्रय केंद्र को खोला जाता है तो कभी बंद रखा जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गेहूं क्रय केंद्र पूरी तरह बंद रहा। कोई भी कर्मचारी क्रय केंद्र पर उपस्थित नहीं था। इसके अलावा मंडी में क्रय केंद्र संचालित होने के नाते लॉकडाउन के 3 दिनों तक मंडी बंद होने के साथ-साथ गेहूं क्रय केंद्र भी बंद रहेगा। गेहूं क्रय केंद्र न खुलने से किसानों की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

एक तरफ सहालग का समय है तो दूसरी तरफ किसान खेतों की उपज को बेचने के लिए बिचौलियों का सहारा ले रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति बेहद खराब चल रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सरकारी रेट में किसान गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्कि बाजार में व्यापारियों के हाथ 1500 से 1550 रुपये में गेहूं की बिक्री कर रहे हैं। जिसमें उनको करीब 300 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

एसडीएम शत्रुघ्न पाठक बताते हैं कि गेहूं क्रय केंद्र क्यों बंद है इसकी जानकारी ली जा रही है। और मतगणना के दौरान गेहूं क्रय केंद्र का संचालन बंद नहीं किया जाएगा। जो किसान गेहूं सरकारी केंद्रों पर बेचना चाहें वह बेच सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed