{"_id":"5e99ce508ebc3e76a2092a4e","slug":"location-of-84-people-of-gonda-found-in-nizamuddin-delhi-gonda-news-lko5180454141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा के 84 लोगों की लोकेशन दिल्ली के निजामुद्दीन में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के 84 लोगों की लोकेशन दिल्ली के निजामुद्दीन में मिली
विज्ञापन
गोंडा। देश भर में लॉकडाउन के बाद अचानक दिल्ली का निजामुद्दीन का इलाका चर्चा में आ गया। यहां के एक मरकज में आयोजित जलसे में देश-विदेश से मुस्लिम समुदाय के तब्लीगी जमात के लोग आये थे। इनमें से कइयों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद पूरे देश में हाहाकार मच गया। ये मामला सामने आने के बाद सभी प्रदेशों को अलर्ट कर दिया गया। अब स्टेट सर्विलांस टीम की ओर से गोंडा जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट से खलबली मच गई है। इसमें 12 मार्च के बाद दिल्ली के निजामुद्दील इलाके में जिले के कुल 84 लोगों की लोकेशन मिली है।
इन सबकी डिटेल जिला प्रशासन को भेज दी गई है। इनमें से सबकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। स्टेट सर्विलांस टीम की ओर भेजी गई लिस्ट में सभी समुदाय के लोगों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में मनकापुर सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रवीश सैयद अली इमाम रिजवी को कोरोना संदिग्ध पाये जाने पर उनके सरकारी आवास पर क्वारंटीन कर दिया गया है। कस्बा के मोहल्ला गायत्री नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि डॉ. रवीश सैय्यद अली इमाम रिजवी बीते माह 12 मार्च से 18 मार्च तक अवकाश पर बाहर गये थे। बाद में स्टेट सर्विलांस ट्रैकिंग के जरिये इनके मोबाइल नंबर की लोकेशन दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में पायी गई। जिसके कारण जिला प्रशासन व सीएमओ डॉ. मधु गैरोला के निर्देश पर इनका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है। उनके सैंपल की जांच का इंतजार किया जा रहा है।
निजामुद्दीन इलाके के पास है डॉक्टर का घर
मनकापुर। डॉ. रवीश सैयद अली इमाम रिजवी से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन इलाके के पास मेरा निजी आवास है। परिवार के अन्य सदस्य उस इलाके में रहते हैं। अवकाश पर दिल्ली अपने आवास पर गया था लेकिन मेरा मरकज से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि जब से ड्यूटी पर आया हूं कोविड-19 के तहत संदिग्ध टीम के प्रभारी का काम देख रहा हूं और बराबर रात दिन मरीजों की सेवा में लगा रहता हूं। लगभग एक महीने से कोरोना संदिग्ध की गांव गांव व कस्बे में घूम-घूम कर जांच के कार्य में जुटा हूं। अभी तक मुझमें कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
टेस्ट के लिए नौ सैंपल भेजे गये हैं
मनकापुर। सीएचसी अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार तक नौ सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है। जिसमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरुवार को कोरोना संदिग्ध चिकित्सक रवीश सैयद अली इमाम रिजवी का सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।