{"_id":"572a32734f1c1b51795cd4ea","slug":"lightning-struck-on-the-transformer-young-man-s-death-from-high-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, हाई वोल्टेज से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली, हाई वोल्टेज से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 04 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से गिरी छत की रेलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के खोड़ारे इलाके में मंगलवार की रात आए आंधी पानी से जहां एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं करनैलगंज के रेरूआ गांव में आंधी-पानी से छत की रेलिंग गिर जाने से एक मां और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खोड़ारे थानाक्षेत्र के टिकरिया गांव में मंगलवार की रात रात करीब ढाई बजे आंधी-पानी के बीच तेज आवाज के साथ बिजली कड़की जो सीधे जाकर गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर पर गिरी। बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर पर बिजली के गिरते ही लोगों के घरों में बिजली का हाईवोल्टेज करंट (11 हजार वोल्ट) उतर आया। जिससे तमाम लोगों के घरों की वायरिंग और बिजली उपकरण पलक झपकते ही धू-धू कर जल उठे।
इसी बीच गांव में रहने वाला रामनारायण (30) तेजी से अपने उस मोबाइल की ओर लपका, जो कि बिजली के प्लग में लगा चार्ज हो रहा था। लेकिन मोबाइल के छूते ही वह हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजन जब तक उसे लेकर सीएचसी पहुंचते रास्ते में उसकी मौत हो गई। घारीघाट बिजलीघर के अवर अभियंता धनंजीव कुमार ने बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से हाईवोल्टेज करंट लोगों के घरों में उतर आया। जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
उधर करनैलगंज में मंगलवार की ही रात तेज आंधी-पानी के दौरान रेरूआ गांव में घर के भीतर आंगन में सो रही श्रीकिशुन की पत्नी पूनम (30) और उसके दो बच्चों राजन (9) व साजन (5) पर छत की रेलिंग टूट कर गिर पड़ी। जिससे तीनों उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आंधी-पानी से ही तमाम जगहों पर पेड़ों के टूटकर धराशाई होने की भी सूचना है।