{"_id":"609968398ebc3e64711b010b","slug":"lightning-failure-of-millions-of-homes-trees-falling-somewhere-and-poles-elsewhere-gonda-news-lko5776081119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों घरों की बिजली गुल, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं खंभे व तार हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों घरों की बिजली गुल, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं खंभे व तार हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
गोंडा। अचानक बदले मौसम के मिजाज से रविवार आधी रात जिले में आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी ही हुई। आंधी से पेड़ व बिजली के खंभे टूट कर जमींदोज हो गए तो गन्ने की फसल को पानी से फायदा हुआ।
जिले में रविवार रात को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आकाश में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखा गया। ग्रामीण इलाकों में ना सिर्फ झमाझम बारिश हुई, बल्कि ओले भी पड़े।
इसकी वजह से कुछ घरों के टीन शेड आदि भी उखड़ गए, कुछ स्थानो पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। कई जगहों पर बिजली के पोल व तार टूट गए जिससे करीब तीस लाख रुपये का सरकारी नुकसान का अनुुुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड दो के अधिशाषी अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि खंड दो में खंभे व तार टूटने से विभाग का करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ जाने से लोगों को समस्या होने लगी थी, किन बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।
रात में आंधी तूफान के साथ बरसात होने से बेलसर के ग्राम पंचायत देवरदा के अड़नापुर, का ट्रांसफर टूट कर जमीन पर गिर गया। जिससे जगदंबा प्रसाद पाण्डेय, देवकली प्रसाद पाण्डेय, माता प्रसाद, जानकी प्रसाद, राजा राम बारी, लक्ष्मण पाल आदि लोगों के घर की विजल गुल हो गई।
पिंकू पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा देवरदा के अढ़नापुर, पुरबिहन पुरवा की आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र तरबगंज से होती है। वहीं बेलसर के उपकेंद्र शुक्लगंज से हो रही आपूर्ति देर रात से ही बंद है।
जिससे करीब पच्चीस हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। लाइन मैन बसंत दुबे ने बताया कि शुक्लगंज के चारों फीडर के करीब 20 खंभे टूट गए हैं। सुबह से ही हर फीडर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट भेज कर तार व खंभे लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
धानेपुर फीडर से संचालित लाइन महेशभारी के पास तार गिरने से बंद हो गयी। देवरिया अलावल व बाबागंज फीडर में आयी खराबी के करण बंद हो गयी। उपकेन्द्र मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी धानेपुर के कार्यालय भवन पर एक विशालकाय गोल्डमुहर का पेड़ टूटकर गिर गया।
गनीमत रही कि भवन तो गिरने से बच गया, लेकिन छज्जे का आंशिक भाग क्षतिग्रस्त हो गया। वजीरगंज में आंधी व बरसात के चलते पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत खराबी का कारण गोंडा से नवाबगंज गई 33000 वोल्ट की विद्युत लाइन पर पेड़ों की शाखाओं के टूट कर गिर जाना रहा।
जिससे सैकड़ों गांवों की आपूर्ति ठप रही। लाइन को साफ करके सोमवार दिन में 3 बजे आपूर्ति बहाल हुई। वहीं गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।